Monday, January 20, 2020

easysara.wordpress.com

अमरावती. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू समेत उनके 17 विधायकों को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया गया। सभी नेता राज्य की तीन राजधानियां बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। वे विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे थे और पैदल मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस सभी नेताओं को मंगलागिरी थाने ले गई हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इससे पहले, सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा करने के कारण तेदेपा के 17 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था।

आंध्र प्रदेश विधानसभा में राज्य में तीन राजधानियां बनाए जाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया था। इनमें विशाखापट्टनम, कुर्नूल और अमरावती का नाम शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अलग-अलग राजधानियां बनाने का विरोध किया था। अमरावती में किसानों ने भी इस बिल को पास किए जाने के विरोध में रैली निकाली थी। चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां 3 राजधानियां हैं। यह एक काला दिन है, हम अमरावती और आंध्र प्रदेश को बचाना चाहते थे। मैं इस लड़ाई में अकेला नहीं हूं, पूरे राज्य के लोग इसके खिलाफ लड़ रहे हैं और सड़कों पर हैं। सरकार सबको गिरफ्तार कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।”

सरकार ने तीन राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया था

इससे पहले विधानसभा में म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री बी. सत्यनारायण ने आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए एक्ट 2020 को पेश किया था। वित्त मंत्री बी. राजेंद्रनाथ ने बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा था, “सरकार राज्य को चार भागों में विभाजित करके जोनल डेवलपमेंट लागू करना चाहती है। हर जोन में तीन-चार जिले होंगे जो हर क्षेत्र में समान विकास कार्य को सुनिश्चित करेंगे।”

जन सेना के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई

इस बीच, मंगलागिरी में जन सेना पार्टी (जेएसपी) मुख्यालय के पास भी तनाव की स्थिति बन गई। यहां पर पुलिस ने जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण को अमरावती क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोक दिया। वे भी राज्य की तीन राजधानी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। डीआईजी कांति राणा टाटा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कल्याण और उसके अन्य पदाधिकारियों को बाहर निकलने से रोक दिया। कल्याण ने पुलिस को अपने कार्यालय के भीतर रोकने को लेकर सवाल उठाए। जन सेना के कई कार्यकर्ता भी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू को बाद में पुलिस ने रिहा कर दिया।


from Dainik Bhaskar /national/news/tdp-chief-n-chandrababu-naidu-was-detained-outside-the-state-assembly-has-been-released-in-mangalagiri-town-126570463.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via