Monday, January 20, 2020

easysara.wordpress.com

मुंबई. शेयर बाजार में आज भी बिकवाली हावी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 227 अंक गिरकर 41,301.63 पर आ गया। निफ्टी में 62 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,162.45 का निचला स्तर छुआ। कारोबारियों के मुताबिक प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे ज्यादा अच्छे नहीं रहने और कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है।

सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील का शेयर 2.5% लुढ़क गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.3% गिरावट आ गई। एशियन पेंट्स 2% और टाइटन 1.8% नीचे आ गया। हीरो मोटोकॉर्प में 1.3% और एचडीएफसी बैंक में 1.2% नुकसान देखा गया।

दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 1.4% तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.5% बढ़त दर्ज की गई। टीसीएस 0.4% और आईसीआईसीआई बैंक 0.3% ऊपर आ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा में 0.1% से 0.3% तक बढ़त देखी गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 21 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-21-2020-126570940.html
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via