Sunday, January 19, 2020

easysara.wordpress.com

नई दिल्ली (अखिलेश कुमार/शेखर घोष).मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नई दिल्ली सीट से पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले वेरोड शो भी करेंगे। भाजपा और कांग्रेस मेंउनके खिलाफ उम्मीदवार उतारने के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित या बहन रमा धवन को नई दिल्ली से चुनाव लड़वाना चाहती है। लेकिन दोनों इसके लिए तैयार नहीं हैं। चर्चा है कि भाजपा केजरीवाल के सामने कुमार विश्वास को उतारने पर विचार कर रही है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद विजय गोयल, शाजिया इल्मी, सुनील यादव का नाम भी दौड़ में है।

कांग्रेस में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए रविवार देर रात तकलतिका दीक्षित और रमा धवन को मानने की कोशिश चलती रहीं। इसके अलावा नई दिल्ली सीट के लिए अजय माकन के करीबी महेंद्र मंगला, सुभाष चोपड़ा के नजदीकी रमेश सब्बरवाल या फिर यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे अशोक चोपड़ा के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने शनिवार रात 54 सीटों की घोषणा की थी, जिसमें पूर्वांचल के हिस्से में दो सीटें रिठाला से प्रवीण कुमार पांडेय और संगम विहार से कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजादी की पत्नी पूनम आजाद को मौका मिला। 4 सीटें किराड़ी, बुराड़ी, पालम और उत्तम नगर राजदको दिए जाने के बाद बची 12 सीटों पर खींचतान चल रही है।

भाजपा में केजरी के सामने कुमार को उतारने की चर्चा
उधर, भाजपा को अभी 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है। कांग्रेस की तरह भाजपा को भी नई दिल्ली सीट पर प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। चर्चा है कि केजरीवाल के सामने कुमार विश्वास को उतारने पर विचार हो रहा है।कृष्णा नगर सीट पर डाॅ. हर्षवर्द्धन अपने मित्र डॉक्टर अनिल गोयल को लड़वाना चाहते हैं तो गौतम गंभीर की पसंद्र हृदेश अग्रवाल हैं। सूत्र डाॅ. हर्षवर्द्धन के खुद लड़ने की बात कह रहे हैं। इसी तरह दिल्ली कैंट में सांसद मीनाक्षी लेखी करण सिंह तंवर काे टिकट देने के लिए अड़ गई हैं।

शिअद 4 सीटें चाहती है, जदयू को 2 सीटें दी गईं
भाजपा का शिअद के साथ शाहदरा, कालकाजी और रजौरी गार्डन सीट पर समझौता हो गया है। लेकिन हरिनगर सीट पर अकाली अमरजीत सिंह पप्प्ू को उम्मीदवार बनाना चाहती है। इस पर भाजपा तैयार नहीं है। वहीं, जजपा चीफ दुष्यंत चौटाला भी दो सीटों पर दावेदारी ठोक रहे हैं। जदयू से बात बन गई है। उसकी ओर से बुराड़ी से शैलेंद्र रॉय और संगम विहार से अभिषेक गुप्ता लड़ेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लतिका दीक्षित को मनाने में कांग्रेस अभी कामयाब नहीं हुई है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/368Rftt
via

No comments:

Post a Comment

easysaran.wordpress.com

from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eB2Wr7f via